24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Literature नंबर एक आबादी

नंबर एक आबादी

– विवेक कुमार मिश्र-

vivek mishra 162x300
डॉ. विवेक कुमार मिश्र

एक संख्या भर नहीं है
हम दुनिया की सबसे बड़ी आबादी हैं
एक अरब बयालीस करोड़ छियालीस लाख के साथ
हम सब नंबर एक आबादी हैं
दुनिया के सामने अनंत संभावनाओं के
गीत गाते हुए युवा हैं –
उर्जा हैं उत्साह है और संभावनाओं के
विराट द्वार खुले हैं और खुलेंगे
सबसे अधिक युवा उत्साह है
चल पड़े हैं संसार को जीतने
यहीं से मन की उड़ान पर उड़ते – उड़ते
युवा आयेंगे सारी दुनिया के सपने लिए हुए
थाम लेंगे संभावना के गीत
हाथों में काम और आंखों में रोशनी लेकर
उड़ेंगे युवा जब एक साथ
तो दुनिया के सामने भारत का नाम होगा
युवा आंखों के सपने होंगे
और दुनिया के सामने एक युवा पीढ़ी
संभावना से भरी पीढ़ी चल पड़ेगी।
जहां तक आंख जाती वहां तक
संभावना और उम्मीद की पीढ़ी
चली जा रही है हां चली जा रही है।
– विवेक कुमार मिश्र

सह आचार्य हिंदी
राजकीय कला महाविद्यालय कोटा
एफ -9 समृद्धि नगर स्पेशल बारां रोड कोटा -324002

Advertisement