26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature सबसे बड़ा श्रृंगार,आभूषण है विश्वास !

सबसे बड़ा श्रृंगार,आभूषण है विश्वास !

flower

-मनु वाशिष्ठ-

manu vashishth
मनु वशिष्ठ

करवा चौथ पर__
????पतिपत्नी का रिश्ता????
मांग का सिंदूर
भाल का टीका
माथे की बिंदी
आंखों का काजल
गले का हार
हाथों की मेहंदी, चूड़ी
पांव के बिछुए,पायल
तन का श्रृंगार
सब कुछ तुम हो, तुम हो, तुम हो!
इन सबसे बड़ा श्रृंगार,आभूषण है
विश्वास!????
विश्वास नहीं है अगर
तो,ये सब बेमानी है।
मात्र एक प्रमाणपत्र है शादी,
दो जिस्मों को साथ रहने का।
विश्वास! एक सनातन दिव्यशक्ति है,
दो आत्माओं के मिलन का।
विश्वास है!
तो जरूरत नहीं
किसी आभूषण की।
__ मनु वाशिष्ठ, कोटा जंक्शन राजस्थान

Advertisement
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted