29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Literature हम सबका अभिमान है तिरंगा।।

हम सबका अभिमान है तिरंगा।।

national flag inner

-भवँर सिंह कछवाहा-

bhanwar singh kushawah
भवँर सिंह कछवाहा

भारतभूमि की आन है तिरंगा
हर दिल का अरमान है तिरंगा

जो देखे भारत को बुरी नजर से
उसका काल है तिरंगा

ऋषि मुनियों की पावन वसुधा का
स्वाभिमान है तिरंगा

भारत के वीरों की शौर्यगाथा
का गुणगान है तिरंगा

सीमा के सजग प्रहरी का
आत्मविश्वास है तिरंगा

हर शहीद की भावनाओं का
सम्मान है तिरंगा

मेरी रगों में दौड़ते लहू
का उबाल है तिरंगा

हिमालय के शिखर का
सरताज है तिरंगा
हर घर की शान है तिरंगा

स्वतंत्रता के बलिदानियों का
गौरवगान है तिरंगा

गर्व हमें है इस तिरंगे पर
हम सबका अभिमान है तिरंगा।।

भवँर सिंह कछवाहा
भवानी मंडी(राज.)

Advertisement