24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature अर्जुन वृक्षः नाम एक गुण अनेक

अर्जुन वृक्षः नाम एक गुण अनेक

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
अर्जुन वृक्ष एक औषधीय वृक्ष है जो तकरीबन 70 से 80 फिट ऊंचा होता है। पत्ते अमरुद के पत्तों जैसे 7 से 20 सेण्टीमीटर लंबे आयताकार होते हैं या कहीं-कहीं नुकीले होते हैं। इसमे फल सफेद या पीले मंजरियों में लगे होते हैं जिनमें हल्की सी सुगंध भी होती है।

whatsapp image 2023 05 03 at 08.33.01 (1)
फोटो अखिलेश कुमार

इसे घवल, ककुभ तथा नदीसर्ज भी कहते हैं। यह वृक्ष एक बड़ा सदाहरित पेड़ है। अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधी है, जिसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल काढ़े के रूप में किया जाता है। यह इंफेक्शन, संक्रमण, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

whatsapp image 2023 05 03 at 08.33.03
फोटो अखिलेश कुमार

छाल बाहर से सफेद, अन्दर से चिकनी, मोटी तथा हल्के गुलाबी रंग की होती है। लगभग 4 मिलीमीटर मोटी यह छाल वर्ष में एक बार स्वयंमेव निकलकर नीचे गिर पड़ती है। इसका स्वाद कसैला, तीखा होता है तथा गोदने पर वृक्ष से एक प्रकार का दूध निकलता है।

whatsapp image 2023 05 03 at 08.33.04 (1)
फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement