29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature आश्विन माह की विदाई में भी चंबल नदी उफान पर, कोटा बैराज...

आश्विन माह की विदाई में भी चंबल नदी उफान पर, कोटा बैराज के गेट खोलकर की जा रही पानी की निकासी

baraj 1
कोटा बैराज के गेट खोलकर की जा रही पानी की निकासी फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

अखिलेश कुमार

कोटा। कार्तिक माह शुरू होने में केवल एक दिन शेष है। यानी आज शरद पूर्णिमा के साथ आश्विन माह का समापन होगा लेकिन हालत यह है कि इस बार सावन भादों जैसी बारिश की झडी लगी है। अक्टूबर माह में कोटा बैराज के नौ गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। हाडोती संभाग तो बारिश से तर बतर है ही चंबल के कैचमेंट एरिया और मध्य प्रदेश में भारी बारिश से चंबल नदी उफान पर है। इस वजह से गांधी सागर के पांच तथा राणा प्रताप सागर के तीन गेट खोलने पडे वहीं जवाहर सागर बांध के भी चार गेट खोले गए। यह पहला मौका है जब चतुर्मास समाप्त होने

baraj
कोटा बैराज से पानी की निकासी को चंबल के पुल से देखते लोग। फोटो अखिलेश कुमार

के बाद चंबल में इस स्तर पर पानी की निकासी करनी पड रही है। कोटा बैराज से नौ गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। आम तौर पर बारिश के मौसम में ऐसा होता है। बैराज से पानी की निकासी को देखने के लिए चंबल के पुल पर आते जाते लोग रूक जाते हैं।

down streem
कोटा बैराज से पानी की निकासी की वजह से चंबल की डाउन स्ट्रीम में तेज गति से बहता पानी। फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement