24.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home My Views किशोर सागर की खूबसूरती में चार चांद

किशोर सागर की खूबसूरती में चार चांद

horse akhilesh
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा को करोडों रुपए खर्च कर स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। कोटा शहर के ह्दय स्थल किशोर सागर में धातु के बने घोडों को स्थापित किया गया है। तालाब के बीच में ये घोडे ऐसे महसूस होते हैं मानो पानी पर छलांग लगाते हुए बाहर निकल आएंगे। शक्ति के प्रतीक इन घोडों ने किशोर सागर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। सुबह के समय उगते सूरज और कोहरे के बीच तो यह दृश्य और भी रोचक नजर आता है।

वैसे भी किशोर सागर के बीच ऐतिहासिक जग मंदिर अपनी छटा बिखेरता है। इस तरह की खूबसूरती बहुत कम जगह देखने को मिलेगी। अब किशोर सागर में घोडों की प्रतिमाएं इसकी खूबसूरती को और बढा रही है।

Advertisement