29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature कोहरे और सूरज की अठखेली

कोहरे और सूरज की अठखेली

whatsapp image 2023 01 28 at 08.59.21
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है जिससे आम जन.जीवन प्रभावित हो गया। एक तरफ पहाड़ो पर जमकर बर्फबारी हो रही है तो कई राज्यों में बारिश ने भिगोया है। इससे गत दिनों से तापमान में हो रहे सुधार पर प्रभाव पडा है। कोटा में कोहरे और सर्दी का सितम फिर बढ गया है। कोहरे के कारण सूरज के देर से दर्शन हो रहे हैं।

whatsapp image 2023 01 28 at 08.59.23
फोटो अखिलेश कुमार

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर औली, चोपता, दुगलबिट्टा, मुनस्यारी . बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं दिल्ली.एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में बारिश के बाद ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पूरे देश पर पड़ा है।

whatsapp image 2023 01 28 at 08.59.21 (1)
फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement