29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature जीवन के अलग-अलग रंग

जीवन के अलग-अलग रंग

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। जीवन के भी अलग-अलग रंग हैं। यह बात इन फोटोग्राफ को देखकर सहज ही लगाई जा सकती है। जैसे हर रात की सुबह जरुर होती है वैसे ही हमेशा एक से दिन भी नहीं रहते हैं। गहरी सर्द रात के बाद निकलता सूर्य जीवन में नई आशा का संचार लेकर आता है। भोर में सूर्य की किरणें जीवन में नई आशा को पल्लवित करती हैं।

bairaj
सूखा पड़ा बैराज के डाउन स्ट्रीम का क्षेत्र। फोटो अखिलेश कुमार

उधर, दूसरे चित्र में कोटा बैराज के डाउन स्टीम को दर्शाया गया है। जब चंबल के डूब क्षेत्र में जमकर बारिश होती है तो बैराज से पानी छोड़ा जाता है। यहां तक कि पूरे गेट तक खोले जाते हैं। तब पानी का रौद्र रुप देखने लायक होता है। पानी की तेज लहरें खौफ पैदा करती हैं। लेकिन समय के साथ अप स्ट्रीम में पानी कम होते ही बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाता और डाउन स्ट्रीम का यही हिस्सा आज सूखा पड़ा है।

Advertisement