28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Politics and Current Affairs अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं-राहुल

अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं-राहुल

जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे लगा कि मैं घर लौट रहा हूं। वह भूमि जहां से मेरे पूर्वज आए थे। मैं अपनी जड़ों की ओर वापस आ रहा हूं। जब कोई व्यक्ति जड़ों की ओर बढ़ता है तो वह अपने बारे में, लोगों और देश के बारे में बहुत कुछ सीखता है।

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण पूरा कर जम्मू की ओर बढ रहे हैं। जम्मू कश्मीर यात्रा का अंतिम चरण है। यह यात्रा का अंतिम चरण है, जिसका समापन श्रीनगर में मेगा रैली के साथ होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि वह अपनी जड़ों की ओर लौट आए हैं और जम्मू.कश्मीर के दुख को साझा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे लगा कि मैं घर लौट रहा हूं। वह भूमि जहां से मेरे पूर्वज आए थे। मैं अपनी जड़ों की ओर वापस आ रहा हूं। जब कोई व्यक्ति जड़ों की ओर बढ़ता है तो वह अपने बारे में, लोगों और देश के बारे में बहुत कुछ सीखता है।

rahul tweet
राहुल गांधी का ट्विट

राहुल ने कहा अगले नौ दिनों में मैं जम्मू.कश्मीर में रहूंगा। मैं आपसे सीखने आया हूं। मैंने सिर झुकाकर जम्मू.कश्मीर में प्रवेश किया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि धर्म या आपकी आर्थिक स्थिति या उम्र की परवाह किए बिना आप इस देश के हैं।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने राहुल का स्वागत किया। एक पारंपरिक समारोह में पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वारिंग ने जम्मू.कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी को पार्टी का झंडा दिया। राहुल को डोगरा पगड़ी भेंट की गई। इससे पूर्व राहुल गांधी ने पंजाब में भाजपा और आरएसएस पर विभाजनकारी राजनीति के लिए निशाना साधा।

पठानकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदुत्व पार्टी पर संविधान का पालन करने के बजाय मनुस्मृति की पूजा करने का आरोप लगाया।

 

Advertisement