29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में पेश करने...

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में पेश करने के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा

bchcho ke saath rahul

करनाल। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए आयोजित नहीं की है। यात्रा वर्तमान में हरियाणा के करनाल से होकर गुजर रही है। भारत जोड़ो यात्रा कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
रमेश ने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर पैदल मार्च, चुनावी यात्रा नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में तीन बड़े मुद्दों को उठाया है। ये मुद्दे आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक सत्तावाद हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि पानीपत की रैली ऐतिहासिक रही है। यह देश में परिवर्तन लाने का काम करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने का काम कर रही है।
आज भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी नाश्ते के बाद कबड्डी मैच देखने के लिए पहुंचे। यहां राहुल 5 मिनट रुके और विदा लेते हुए निकल गए।

Advertisement