33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Politics and Current Affairs शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को भाजपा ने बनाया दिल्ली मेयर...

शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को भाजपा ने बनाया दिल्ली मेयर पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने मेयर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शालीमार बाग बी वार्ड की पार्षद रेखा गुप्ता को नामित किया है। पार्टी ने एमसीडी में डिप्टी मेयर पद के लिए राम नगर वार्ड के एक पार्षद कमल बागड़ी का भी नामित किया है । 250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर सहित एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। रेखा गुप्ता तीन बार की पार्षद हैं। मेयर पद के चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। दिल्ली के अगले मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी 2023 को होगा। निर्वाचित मेयर का कार्यकाल एक साल का होगा।

rekha gupta
रेखाा गुप्ता

निगम के एकीकरण के बाद होने वाले मेयर के पहले चुनाव के लिए मेयर पद पर रेखा का मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेराय से होगा। शैली ईस्ट पटेल नगर वार्ड से विजयी रही हैं।

shailly
शैली ओबेराय

भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की इंचार्ज भी हैं। जबकि, आप की शैली ओबेराय डीयू, एनएमआईएमएस, आईपी, इग्नू में पूर्व सहायक प्रोफेसर भी रही हैं।

दिल्ली नगर निगम अधिनियम के मुताबिक, यहां मेयर का कार्यकाल केवल एक वर्ष का होता है। निगम में पांच वर्ष के कार्यकाल में से पहला वर्ष महिला पार्षद के लिए, तो तीसरा वर्ष अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। अन्य तीन वर्षों में किसी भी श्रेणी और जाति का पार्षद मेयर बन सकता है।

 

Advertisement