29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports कोटा को खेलो इंडिया वूशु लीग में 9 स्वर्ण सहित 16 पदक

कोटा को खेलो इंडिया वूशु लीग में 9 स्वर्ण सहित 16 पदक

whatsapp image 2023 03 20 at 19.21.29

कोटा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 व 19 मार्च को आयोजित हुई खेलों इंडिया वूशु लीग में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की 16 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए है। कोटा जिला वुशु संध के महासचिव अशोक गौतम ने बताया कि शुभांगी श्रृंगी, भव्या गौतम, नव्या शर्मा, शिविका खटाना, प्रियांशी गौतम, खुशी गुर्जर, याशिता कुमावत व दिव्यांशी व सुमा हलदर ने स्वर्ण पदक। याशिका ने रजत पदक और आराध्या विश्वकर्मा, रिंकेश चौधरी, दीक्षा यादव, सुहानी पड़ियार, कशिश व टीशा पारेता ने कांस्य पदक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि के बाद जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवभगवान गोदारा, जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान, वूशु के एनआईएसकोच सूरज गौतम व अकेडमी के अध्यक्ष जयनारायण गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement