30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Sports कोटा ने वेस्ट जोन खेलो इंडिया वूशु लीग में 5 स्वर्ण सहित...

कोटा ने वेस्ट जोन खेलो इंडिया वूशु लीग में 5 स्वर्ण सहित जीते 8 पदक

कोटा के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम ऑल ओवर चौंपियनशिप में द्वितीय स्थान पर रही। 99 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश प्रथम पर व मात्र 1 अंक से चूक 98 अंकों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना पाया।

wushukota

 कोटा। झारखंड के रांची में 17 से 20 नवम्बर के बीच आयोजित वेस्ट जॉन खेलो इंडिया गर्ल्स लीग में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की 10 बालिकाओं ने भाग लिया और 8 ने पदक जीते। कोटा वूशु एसोसिएशन के महासचिव अशोक गोतम ने बताया कि कोटा के खिलाडियों ने 5 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। कोटा के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम ऑल ओवर चौंपियनशिप में द्वितीय स्थान पर रही। 99 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश प्रथम पर व मात्र 1 अंक से चूक 98 अंकों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना पाया।
कोटा की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रिंकेश चौधरी, रुपल कुमावत, नीलम कुमावत, खुशी गुर्जर, सूर्यान्शी पडियार। रजत पदक विजेता नव्या शर्मा व कान्स पदक विजेता तितिक्षा और सुहानी पडियार रही। इन विजेताओं में से स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाडी अगले महीने होने वाली खेलो इंडिया लीग में भाग लेंगे। राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, कोटा वुशु संध के अध्यक्ष शिवभगवान गोदारा ,भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार टेलर, जिला खेल अधिकारी कोटा अब्दुल अजीज पठान ने टीम कोच सूरज गौत्तम और सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के बाद बधाई देते हुए दिसम्बर में होने वाली राष्ट्रीय खेलो इंडिया लीग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement