34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

wushu

 कोटा. कोटा के खिलाड़ियों ने विद्यालयी खेलकूद में पहली बार शामिल हुई वूशु प्रतियोगिता में  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 5 पदक प्राप्त किए। कोटा वूशु एसोसिएशन के महासचिव अशोक गोतम ने बताया कि 20 से 24 नवम्बर के बीच जयपुर जमवारामगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में यश चौधरी ने स्वर्ण, खुशी खटाना ने रजत व यश अग्रवाल, नवदीप वर्मा और पुरषोत्तम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद कोटा जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप चौधरी, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी राजेश मीणा, कोटा वुशु संघ के अध्यक्ष शिवभगवान गोदारा व जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान ने टीम कोच शुभम चौधरी और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement