28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महक करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महक करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

 कोटा। भोपाल मध्यप्रदेश में 25 जून से 1 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली छठी राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स अकेडमी की बॉक्सर महक शर्मा का चयन हुआ है। कोटा बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव देवी सिंह ने बताया कि महक 66 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी के साथ देवी सिंह को भी प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में सम्मिलित किया गया है। महाबली स्पोर्ट्स अकेडमी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महक को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ शनिवार को रवाना किया।

Advertisement