25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Politics and Current Affairs आम आदमी पार्टी कर्नाटक विधानसभा की सभी सीटों पर लडेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी कर्नाटक विधानसभा की सभी सीटों पर लडेगी चुनाव

aatishi
बेंगलूरू में आतिशी की प्रेस कांफ्रेंस का आम आदमी पार्टी कर्नाटक का ट्विट

बेंगलूरू। आम आदमी पार्टी आप कर्नाटक विधानसभा के आगामी चुनाव में राजय की सभी 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव तीन माह बाद होने की संभावना है। आप नेता आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। आप के उम्मीदवारों की सूची मार्च के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। आतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एजेंडा तय कर रही है। आप सरकार के दिल्ली की तरह भाजपा मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर नम्मा क्लिनिक का वादा कर रही है। कांग्रेस 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने का वादा कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोग शासन के दिल्ली मॉडल की नकल वाला संस्करण नहीं चाहते हैं वे मूल चाहते हैं। ऐसे में पार्टी ने कर्नाटक में पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ‘यदि भाजपा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बारे में गंभीर थी, तो इतने सालों में ऐसा क्यों नहीं किया ? यह दिखाता है कि एक नकलची केवल नकलची होता है।’ दिल्ली में कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव का पूरा चुनावी एजेंडा आम आदमी पार्टी ने निर्धारित किया है। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने दिखाया है कि वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा ला सकते हैं और वे लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी दे सकते हैं। यही कारण है कि लोग हमारी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं

उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के आखिर में कर्नाटक में ‘विवेका’ योजना के तहत 24,000 कक्षाओं का वादा किया है। ऐसे में मेरा सवाल है कि पिछले पांच सालों में इनका निर्माण क्यों नहीं किया गया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में रही इसके बाद भी उसने कुछ नहीं किया और अब वादे कर रही है।

इस दौरान आप नेता ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर भी तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वह मुफ्त बिजली दे। इसके बाद ही कर्नाटक के लोग मुफ्त बिजली के पार्टी के वादे पर विश्वास करेंगे।

।

Advertisement