35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Election गुजरात विधानसभा चुनावः भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाओं को टिकट

गुजरात विधानसभा चुनावः भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाओं को टिकट

bjp a

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने दूसरी सूची के इन छह उम्मीदवारों में दो महिलाओं को टिकट दिया है। राज्य में दो चरण में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

भाजपा ने धोराजी से महेंद्रभाई पडलिया, खंभालिया से मुलुभाई बेरा, कुटियाना से ढेलीबेन मालदेभाई ओदेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, देदियापाड़ा (एसटी) से हितेश देवजी वसावा और चोरयासी से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पहले दौर में 89 सीटों पर मतदान होगा और प्रमुख राजनीतिक दलों ने लगभग इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने गुरुवार को 160 उम्मीदवारों पहली सूची जारी की थी जिसमें कई दिग्गजों और सिटिंग एमएलए के नाम गायब थे। जबकि कांग्रेस से दल बदलकर पार्टी में आए लोगों को उम्मीदवार बनाया था। 160 उम्मीदवारों की पहली सूची में 14 महिलाएं, 13 अनुसूचित जाति से, 24 अनुसूचित जनजाति से और 69 उम्मीदवार शामिल किए थे।

भाजपा के गुजरात विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अन्य प्रमुख नामों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी, ​​​​धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला शामिल हैं। अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन भी चुनावों से पहले भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा पिछले 27 सालों से राज्य में सत्ता में है।

 

Advertisement