26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Election डिंपल यादव ने नेताजी की विरासत को बरकरार रखा

डिंपल यादव ने नेताजी की विरासत को बरकरार रखा

-द ओपिनियन-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट बरकरार रख नेताजी की विरासत को बरकरार रखा है। उन्होंने न केवल मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव जीता बल्कि नया रिकॉर्ड भी बना दिया। वह इस सीट से चुनाव जीतने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को पौने तीन लाख से अधिक वोटों से हराया। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। मुलायम सिंह यादव को लोग नेताजी कहा करते थे। मुलायम सिंह यादव ने 1996 से मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी। डिंपल यादव को 617625 और रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया।
मैनपुरी लोकसभा सीट से बीते 19 चुनावों में चार बार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली। सपा ने पहली बार इस सीट पर महिला प्रत्याशी को उतारा और जीत हासिल की।

Advertisement