24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Election त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस

त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस

tripura
मतदान करने के लिए जाते मतदाता। फोटो सोशल मीडिया

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में वोट की अपील करने के लिए नोटिस भेजा है। दोनों पार्टियों ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दिए गए नोटिस पर दोनों ही राजनीतिक दलों को जवाब पेश करना है। त्रिपुरा के 3,337 मतदान केंद्रों में 1100 की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान अति संवेदनशील के रूप में की गई है। त्रिपुरा में बीजेपी 55 सीटों पर जबकि माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के परिणाम 2 मार्च को आएंगे। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं।

tripuraa

त्रिपुरा में भारी सुरक्षा के बीच सभी 60 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान हिंसा, हमले और जवाबी हमले की कई घटनाएं हुईं। दक्षिण, गोमती, सिपाहीजाला और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले में कम से कम 60 विपक्षी दल के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

Advertisement