33.7 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Politics and Current Affairs त्रिपुरा विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए मतदान शुरू

त्रिपुरा विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए मतदान शुरू

tripura 1

-259 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला 

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को तय समय पर मतदान शुरू हुआ। सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है, जिसमें 28 लाख से अधिक मतदाता विभिन्न दलों के 259 उम्मीदवारों और निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, इस साल के चुनावों में 28.14 लाख पात्र मतदाता हैं, जिनमें से 14,15,233 पुरुष, 13,99,289 महिलाएं और 62 तीसरे लिंग के हैं। पूर्वोत्तर राज्य के 3,337 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।

राज्य में व्यापक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 60 विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर भाजपा, वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इन 60 सीटों में से 20 सीटें आदिवासी परिषद के लिए राज्य की 19 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।

Advertisement