29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर के विकास की बाधाओं को दिखाया ‘रेड कार्ड’

प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर के विकास की बाधाओं को दिखाया ‘रेड कार्ड’

शिलांग। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल से पहले पूर्वाेत्तर में विकास के लिए एक रूपक के रूप में फुटबॉल का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री ने रविवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में पूर्वाेत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में पूर्वाेतर के विकास में आने वाली बाधाओं को फुटबाल के खेल की तरह रेड कार्ड दिखा दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी देश के अन्य हिस्सों से बढने से कृषि उत्पादों का निर्यात बढा है। इसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। एनडीए सरकार ने पूर्वाेत्तर के विकास में बाधाओं को दूर किया है। यह बाधाएं भ्रष्टाचार, भेदभाव, हिंसा और वोट बैंक की राजनीति के तौर पर थीं जिन्हें हटा दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।

pm at the public function, in shillong on december 18, 2022.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शिलांग में पूर्वाेत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए। फोटो पीआईबी
Advertisement