29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs भूपेंद्र पटेल विधायक दल के नेता चुने गए, राज्यपाल के समक्ष पेश...

भूपेंद्र पटेल विधायक दल के नेता चुने गए, राज्यपाल के समक्ष पेश किया सरकार बनाने का दावा

गांधीनगर। भूपेंद्र पटेल का गुजरात का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। गुजरात भाजपा विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। भूपेंद्र पटेल ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने गुजरात में 156 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

bjp patel
photo courtesy BJP Gujarat

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक कनु देसाई ने मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर निरीक्षक शामिल हुए।   विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद पटेल भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भूपेन्द्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisement