26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Politics and Current Affairs राहुल गांधी ने बलदेव पुरा से शुरू की अपनी यात्रा,तड़के से ही...

राहुल गांधी ने बलदेव पुरा से शुरू की अपनी यात्रा,तड़के से ही होने लगा स्वागत

करीब दो किलोमीटर के सफर के बाद कुछ किसान राहुल गांधी के पास आए और उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में राहुल गांधी से बातचीत करते हुए उन्हें हालात से अवगत कराया। उनके हाथों में कुछ कागजात भी थे जिन्हें उन्होंने राहुल गांधी को दिखाया भी। राहुल गांधी ने कुछ देर तक उनकी बातों को गौर से सुनाओ और कुछ अपनी ओर से उनसे कहा भी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी के साथ ही चल रहे हैं व वे भी किसानों की बातों को सुन रहे थे।

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कापरेन। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने आज सुबह बूंदी जिले में लगातार दूसरे दिन की यात्रा कापरेन कापरेन के नजदीक बलदेवपुरा से शुरू की।
श्री राहुल गांधी ने जिस समय अपनी भारत यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के साथ रवाना हुए, उस समय कुछ अंधेरा होने के बावजूद उनका स्वागत करने के लिए लालसोट मेगा हाईवे पर लोग जुटने लगे थे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं और युवक-युवतियां भी जिस समय राहुल गांधी वहां से गुजर रहे थे तो वे उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। उन्होंने हाथ हिलाकर राहुल गांधी का अभिनंदन किया। राहुल गांधी ने कुछ मौकों पर युवाओं को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। कुछ युवतियां 4-5 के समूह में राहुल गांधी के पास इशारा किए जाने के बाद पहुंची और कुछ देर तक उनसे बात कर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाये। रास्ते में एक महिला बाबा साहब अम्बेड़र का चित्र लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची जो यह चित्र उनको भेंट करना चाहती थी।
करीब दो किलोमीटर के सफर के बाद कुछ किसान राहुल गांधी के पास आए और उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में राहुल गांधी से बातचीत करते हुए उन्हें हालात से अवगत कराया। उनके हाथों में कुछ कागजात भी थे जिन्हें उन्होंने राहुल गांधी को दिखाया भी। राहुल गांधी ने कुछ देर तक उनकी बातों को गौर से सुनाओ और कुछ अपनी ओर से उनसे कहा भी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी के साथ ही चल रहे हैं व वे भी किसानों की बातों को सुन रहे थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस काफिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के साथ शामिल हुए और राहुल गांधी से कुछ पीछे चल रहे थे। उनके साथ कदमताल मिलाते हुये हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता चल रहे थे। कुछ दूरी का सफर करने के बाद सेवादल का नया कार्यकर्ता उ़पहले से चल रहे कार्यकर्ता के पास पहुंच जाता था और राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करके अपने हाथ में थाम कर आगे की ओर बढ़ रहा था और बदल-बदल कर यह सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा था। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज सुबह करीब आठ बजे तक काफिले के साथ नजर नहीं आए।
इसके पहले श्री राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे काफिले ने कोड़क्या गांव के पास बाजदली रेलवे फाटक? के नजदीक बनाए गए तीन तरह के ड़ोम में रात्रि विश्राम किया।

Advertisement