28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Tourism बूंदी उत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

बूंदी उत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

bundi 1

-ए एच जैदी-

ah zaidi
एएच जैदी

(नेचर प्रमोटर)
बूंदी । दो वर्ष के अंतराल के बाद बूंदी उत्सव का आगाज शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। तारागढ किले कीतलहटी में भगवान की गणेश की पूजा अर्चना के साथ बूंदी उत्सव की शुरुआत हुई। बूंदी उत्सव की खास पहचान इसका राजसी वैभव और लोक संस्कृति है और तीन दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन यह देखने को मिला। इस अवसर पर बडी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक मौजूद थे।

बूंदी उत्सव में मौजूद पर्यटक। फोटो एएच जैदी

पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस लोकोत्सव का आयोजन कर रहा है जिसमें जन भागीदारी भी देखने को मिल रही है। जब उद्घाटन के बाद उत्सव का जुलूस निकला तो देखने वालों की भीड उमड पडी।

Advertisement