29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Wild Life प्रधानमंत्री मुकुंदरा टाईगर रिजर्व का भी दौरा करें

प्रधानमंत्री मुकुंदरा टाईगर रिजर्व का भी दौरा करें

-बृजेश विजयवर्गीय-

 (बाघ-चीता मित्र)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघ परियोजना पर बांदीपुर नेशनल पार्क का भ्रमण करते हुए जो प्रसन्नता व्यक्त की है उससे सभी भाग प्रेमियों का हौसला बढ़ गया है ।ह मारा अनुरोध है कि प्रधानमंत्री को राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व मैं भी दौरा करना चाहिए और यहां पर बाघों का परिवार बढ़ाना चाहिए। इसके गंभीर प्रयास होने चाहिए केवल बाघ ही नहीं चीते को भी हाडोती में बसाया जा सकता है ।विशेषज्ञों की रिपोर्ट इसके पक्ष में आई है और मुझे लगता है कि बारां जिले का शेरगढ़ मुकुंदरा का सावन भादो एरिया इसके लिए बहुत उचित है। यदि सरकार गंभीर प्रयास करें तो गोडावन के लिए प्रसिद्ध 12 जिले का सोरसन क्षेत्र जिसे अभी हाल ही में वन्यजीव प्रेमियों ने अभ्यारण घोषित करने की मांग करी है ,यहां भी चीता बस सकता है । प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद की बाघों की 75% वृद्धि हुई है। केवल बाघ ही नहीं हमें चाहिए कि जिस प्रकार से राजस्थान में दुर्लभ पैंथर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं , रेल दुर्घटना या मानवीय बस्तियों में घुसकर मारे जा रहे हैं । आवश्यकता है कि देश में एक पैंथर प्रोजेक्ट भी चलाया जाए इसके लिए हम शीघ्र ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखने जा रहे हैं।

 

Advertisement