29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News झारखंड में बस के पुल से गिरने से सात यात्रियों की मौत

झारखंड में बस के पुल से गिरने से सात यात्रियों की मौत

-बस में सवार थे पचास यात्री

accident
photo courtesy istockphoto.com

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को ले जा रही एक बस के एक पुल से गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब गिरिडीह जिले से रांची जा रही बस एक पुल की रेलिंग तोड़कर तातिझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी में एक सूखे स्थान पर गिर गई। कुछ यात्रियों के बस में फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है।
दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को हजारीबाग के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भेजने की तैयारी की जा रही है।
एसपी ने कहा कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए डीएसपी रैंक के एक अधिकारी और तीन थाना प्रभारी को मौके पर तैनात किया गया है।

Advertisement