30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News श्वान के हमले में एक व्यक्ति घायल

श्वान के हमले में एक व्यक्ति घायल

आवारा श्वानों ने महावीर नगर थर्ड में सम्राट चौक के पास अखिलेश श्रंगी को हमला कर घायल कर दिया

shringi
श्वान के हमले में घायल अखिलेश श्रंगी

-चंद्र प्रकाश चंदू पत्रकार-

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में आवारा श्वानों का आंतक बरकरार है। कोचिंग सिटी में आवारा श्वान आए दिन किसी न किसी पर हमला कर घायल कर देते हैं। आवारा श्वानों ने महावीर नगर थर्ड में सम्राट चौक के पास अखिलेश श्रंगी को हमला कर घायल कर दिया। श्वानों ने उनके पैर पर दांत गडा दिए। महावीर नगर क्षे. में हाल ही में श्वानों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

shrngi
घायल अखिलेश श्रंगी के पैर में श्वान के लगे दांत से रिसता खून

आप शहर में किसी भी इलाके में चले जाएं प्रत्येक गली में चार पांच आवारा श्वान विचरण करते मिल जाएंगे। ये श्वान न केवल गंदगी फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं बल्कि बच्चों समेत अन्य लोगों पर हमला भी कर देते हैं। रात भर श्वानों ने एक साथ भौंकने से लोगों की नींद में खलल पडता है। इससे बुजुर्ग विशेषकर बीमार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।

Advertisement