24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Medical बोनस पर समझौते के बाद एमबीएस हॉस्पिटल में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल...

बोनस पर समझौते के बाद एमबीएस हॉस्पिटल में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

mbs

-देवाशीष सेन-

कोटा। एमबीएस हॉस्पिटल कोटा में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। बोनस पर सहमति के बाद एकिकृत निविदा कर्मचारी संघर्ष समिति ने हडताल वापस लेने का फैसला किया। एकिकृत निविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष-देवाशीष सेन के नेतृत्व में दीपावली पर 500 रुपये के ऊपर बोनस देने की सहमती बनी। मौजूद अधिकारी अधीक्षक-दिनेश वर्मा ओर अकाअंट अधिकारी और ठेकेदार ओर नई यूनियन के पदाधिकारी की मांगो पर सहमति बनी। अधिक बोनस राशि के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अब सभी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस। इस बात के बाद समस्त ठेका कर्मचारियो की हड़ताल भी खत्म हुई।

Advertisement