25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की प्रायोगिक ठहराव की अवधि,एक स्पेशल ट्रेन के...

दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की प्रायोगिक ठहराव की अवधि,एक स्पेशल ट्रेन के फ़ेरे ट्रिप बढ़े

train
file photo

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। रेल प्रशासन ने पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के एक रेलवे स्टेशन पर दो यात्री गाड़ियों का
प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई है जबकि एक विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं।
पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 19037-19038 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी-बांद्रा टर्मिनल के मध्य चलने वाली अवध एक्सप्रेस का विक्रमगढ़ आलोट एवं गाड़ी संख्या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनल- देहरादून- बांद्रा टर्मिनल के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का महिदपुर रोड स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छह माह के लिए ठहराव 14 नवम्बर तक किया गया था जिसको अब रेल प्रशासन ने बढ़ाकर अगले साल 13 मई तक कर दिया गया है। इससे विक्रमगढ़ आलोट एवं महिदपुर रोड स्टेशन के यात्रियों को इस मार्ग पर आने-जाने में सुविधा होगी ।
सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त यात्री भार को घटाने के उद्देश्य से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के मध्य स्पेशल ट्रेन का एक-एक फ़ेरा बढ़ाया गया है । गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन एक फ़ेरे के लिए 16 नवम्बर गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे प्रस्थान कर भरतपुर रात 9:20 बजे, गंगापुर सिटी रात 11:05 बजे, कोटा रात 01:45 बजे आगमन होकर अगले दिन शाम 4 बजे बांद्रा टर्मिनल को जायेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए 17 नवम्बर बांद्रा टर्मिनल से शाम 7:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा सुबह 08:40 बजे, गंगापुर सिटी सुबह 10:55 बजे, भरतपुर दोपहर 1:18 बजे आगमन होकर शनिवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी ।
सूत्रों ने बताया कि यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपूर सेन्ट्रल,कन्नौज, फर्रुखाबाद, काशगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर,गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस संबंध में सभी संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से भी अनुरोध किया है वे उक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

Advertisement