29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Aapno Rajasthan कोटा के प्रभारी सचिव ने किया इन्दिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण

कोटा के प्रभारी सचिव ने किया इन्दिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण

मीणा ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि के चैक एवं विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया

kunjilal meena
इंदिरा रसोई का निरीक्षण करते प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा।कोटा के प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने गुरूवार को एमबीएस चिकित्सालय परिसर में संचालित इन्दिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का जायता लिया।
मीणा ने इन्दिरा रसोई में भोजन कर रहे नागरिकों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा नियमित रूप से की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जाना। लाभार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना कर व्यवस्थाओं को अच्छा बताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नियमित रूप से शहर में संचालित इन्दिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, आयुक्त नगर निगम उत्तर वासुदेव मालावत सहित नगर निगम के अधिकारी एंव प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मीणा ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि के चैक एवं विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया।
प्रभारी सचिव ने व्हीलचेयर, ट्राई साईकिल, हियरिंग मशीन का वितरण किया। उन्होंने कोविड प्रभावित परिवारों को सहायता राशि, मुख्यमंत्री हथलेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट में सहायता राशि के चैक वितरित किये।

Advertisement