33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News वार्ड 53 में एक शिकायत पर शुरू हुआ विकास कार्य

वार्ड 53 में एक शिकायत पर शुरू हुआ विकास कार्य

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड नंबर 53 में रंगबाड़ी योजना सेक्टर 2 के लोग काफी समय से रोड की समस्या को लेकर परेशान हो रहे थे। सेक्टर 2 के वार्ड वासियों ने मिलकर वार्ड 53 के कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार वर्मा को अवगत कराया। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वर्मा ने स्थानीय वासियों की समस्या को समझते हुए वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगर निगम कोटा दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा को अवगत कराया। उपमहापौर पवन मीणा ने यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल से वार्ता करके सीसी रोड बनवाने को लेकर अपनी बात रखी। मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने सीसी रोड का बजट मंजूर करवाया। सीसी रोड का बजट मिलते ही राजकुमार वर्मा ने यूआईटी के अधिकारियों से सेक्टर 2 में सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया। सीसी रोड का कार्य करवाते समय नगर निगम कोटा दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा से भूमि पूजन करवाकर सीसी रोड का कार्य प्रारंभ करवाया।

whatsapp image 2022 11 24 at 14.29.10

राजकुमार वर्मा ने बताया की सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ होते देखकर वार्ड वासियों में काफी उत्साह नजर आया। वार्ड वासियों ने पवन मीणा उपमहापौर, राजकुमार वर्मा को मालाएं पहनाकर व साफा बंधवा कर आभार व्यक्त किया।

Advertisement