29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News भारतीय जनता पार्टी नगर सांगोद द्वारा मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी नगर सांगोद द्वारा मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद। मंडल द्वारा नगर पालिका स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई। सांगोद सब्जी मंडी स्थित देश के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता सब्जी मंडी स्थित चौक पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी ,लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले व ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने महाराष्ट्र में 1873 में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महात्मा ज्योतिबा फुले की सबसे बड़ी विशेषता थी जो कहते थे उसे अपने आचरण विभाग में उतार के दिखाते थे। इस दिशा में अगर उनका पहला कदम था। महिलाओं का उत्थान सर्वप्रथम उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई को 1847 में अपनी चौथी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एक योग्य शिक्षिका बनी देश में स्त्रियों को बदलने के लिए प्रतिबद्ध सावित्रीबाई ज्योतिराव जो स्वयं समाज सुधार के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए एक विद्यालय खोला। भारत की पहली महिला अध्यापिका बनी। जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर,दिलीप गर्ग, निकाय प्रकोष्ट जिला सयोजक प्रदीप सोनी, नगर मण्डलअध्यक्ष गोपाल सोनी महामन्त्री अंकित विजय,पूर्व पार्षद रामगोपाल सुमन,मन्त्री ओम साल्वी,अरविन्द धारवाल,ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश सुमन,मनोज सुमन,धनराज सुमन,कुलदीप सुमन,अविनाश सुमन,पवन सुमन,मोनु सुमन,रिंकू सुमन,गोरधन सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर पुष्प माला पहनाकर याद किया।

Advertisement