25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Education गर्म कपड़े पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

गर्म कपड़े पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के अध्यक्ष चेतन पाण्डेय ने बताया कि आज संस्था के माध्यम से महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल बोरखंडी में अध्ययन कर रहे कक्षा 1 से 5 तक के 80 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा दक्षिण आदरणीय विवेक राजवंशी रहे। कार्यक्रम में चेतन पाण्डेय, वार्ड पार्षद सोनू धाकड़, रामरतन खारोल (विद्यालय संरक्षक), मानसिंह खारोल, रमेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनिल मालव, जसवंत मालव, बलराम सेन, सोनू शर्मा, राधेश्याम नकवाल, राम नारायण कालरा, शिव प्रताप सिंह एवं चंद्र प्रकाश भावनानी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्याम सुंदर सोनी एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement