26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News वरिष्ठजनों की सेवा के लिए हमेशा तैयार- संदीप शर्मा

वरिष्ठजनों की सेवा के लिए हमेशा तैयार- संदीप शर्मा

– वरिष्ठजनों को खुशहाल रहने का मंत्र दिया

कोटा। वरिष्ठजन कल्याण समिति की रविवार को आयोजित बैठक में विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार है और भवन के लिए जमीन आवंटन कराने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
संदीप शर्मा ने इस अवसर पर समिति की डायरेक्ट्री एवं हेल्पलाईन पोस्टर का विमोचन किया। समिति अध्यक्ष पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्र सिंह एवं महामंत्री सीकेएस परमार ने बताया कि बैठक में पूर्व की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। नए सदस्यों यज्ञ दत्त हाड़ा का स्वागत कर घोषणा की है कि समिति वरिष्ठजनों के सामाजिक सरोकारों के लिय सक्रिय रहेगी। इस अवसर वर इस्कोन मंदिर के संत ने हरिकीर्तन कराया और जीवन में आघ्यात्मिकता को अपनाने पर जोर दिया। राजस्थान परमाणु बिजली घर के पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण मनवाल ने खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन पर व्याख्यान दिया। परमार ने इस अवसर पर समिति ने बाढ़ सुखाड़ विश्व जन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य बनाए जाने पर चम्बल संसद के समन्वयक बृजेश विजयवर्गीय एवं संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा का सम्मान किया। संस्थापक सूत्रधार शंकर आसकंदानी ने संस्था की प्रगति के लिए विशेष सुझाव रखे।

Advertisement