24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News ऑटो यूनियन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऑटो यूनियन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। ऑटो यूनियन के संभागीय अध्यक्ष अनीश राईन की अध्यक्षता में ऑटो यूनियन की मीटिंग अशोक पार्क विज्ञान नगर में आयोजित की गई जिसमें ऑटो ड्राइवरों को हो रही समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण के लिए रणनीति तैयार की गई। मीटिंग के दौरान ऑटो यूनियन जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मनोहर सिंह को महासचिव राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष सरदार करमजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल शफीक को सचिव वह नंदकिशोर यादव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्यातिथि ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद पारेता और धान मंडी पोस्ट ऑफिस के प्रबंधक देवेश जी और विज्ञान नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश मखीजा ने माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर ऑटो यूनियन दक्षिण अध्यक्ष राम मोहन गोस्वामी नदी पार क्षेत्र अध्यक्ष विजय शर्मा सिटी मॉल अध्यक्ष सादिक भाई स्टेशन अध्यक्ष इरशाद अली फिरोज खान उत्तर अध्यक्ष आबिद अंसारी महिला ऑटो की अध्यक्ष नजमा मंसूरी सदस्य जाहिद हुसैन रामदेव मेघवाल ठाकुरदास महिला सदस्य आरती सना राइम रेखा बारोही गीता शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement