34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा रिवर फ्रंट: विशाल मुखौटा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा

कोटा रिवर फ्रंट: विशाल मुखौटा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा रिवर फ्रंट का कार्य फिनिशिंग दौर में हैं। चंबल रिवर फ्रंट पर कई विश्व कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का विशाल मुखौटा गनमेटल से जयपुर के कारीगरों द्वारा तैयार कर स्थापित कर दिया गया है। यह फेस मास्क आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

river fron 1

चंबल रिवर फ्रंट पर स्थापित किए गए मुखौटे का वजन करीब 25 टन है। वहीं इस विशाल मुखौटे की ऊंचाई 16.50 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर हैं। वहीं जमीन से इस मुखौटे की ऊंचाई तक़रीबन 264.50 मीटर हैं। करीब 5.50 करोड़ की लागत से जवाहर लाल नेहरू का यह फेस तैयार हुआ है।

riverfront3

मुखौटे के पीछे पर्यटकों के लिए सीढ़ियां और प्लेटफार्म भी विकसित किए गए है। जहां से पर्यटक रिवर फ्रंट की खूबसूरती को देख सकेंगे। वहीं इस विशाल मुखौटे पर लाइटिंग भी की जा रही है। जो आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस मुखौटे को तैयार करने में लगभग 7 महीने का समय लगा है।

Advertisement