24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime कोटा में दिनदहाड़े फायरिंग में दो युवक घायल

कोटा में दिनदहाड़े फायरिंग में दो युवक घायल

पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया

02
घायल युवक

-अमित पारीक-

amit pareek
अमित पारीक

कोटा के विज्ञान नगर इलाके की झाड़ू बस्ती में आज दिनदहाड़े दो युवकों पर फायरिंग हुई जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक करण वाल्मीकि नाम के बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

बाइक पर आए दोनों बदमाशों ने मोनू उर्फ दिनेश और खुशाल सैनी पर एक के बाद एक तीन फायर किए। मोनू के पीठ में और कुशाल सैनी के दाहिने हाथ पर गोली लगी है। दोनों पीड़ितों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक करण वाल्मीकि ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

01
घायल युवक
Advertisement