30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home crime शिक्षा नगरी में बेखौफ बदमाश, रतन कचौरी के मालिक के चाकू घोंपे

शिक्षा नगरी में बेखौफ बदमाश, रतन कचौरी के मालिक के चाकू घोंपे

01

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बैखोफ बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी व उसके 2 कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले तो कर्मचारी के चाकू मारे और बीच बचाव में आए व्यापारी पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। चाकूबाजी की घटना से शहर के हड़कम्प मच गया। घायलों को इलाज के एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। गम्भीर हालात होने पर व्यापारी को निजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर शहर के व्यापारियों ने रोष जताया। हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

02

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को डिटेन किया है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की है। नयापुरा स्थित रतन कचौरी की दुकान पर एक युवक रस मलाई लेने आया था। वो कर्मचारी से रस मलाई ज्यादा तौलने की कह रहा था। इस बात को लेकर कर्मचारी व युवक में कहासुनी हुई। दुकान मालिक रतन लाल जैन (62) ने भी युवक को समझाया। उस समय युवक धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया। आते ही कर्मचारी पर हमला करने लगा। एक कर्मचारी ने चाकू पकड़ लिया। दो युवक रतन लाल जैन की तरफ दौड़े। उनको नीचे गिराकर पेट में दो तीन वार किए। बीच बचाव में आए कर्मचारी नरेश के कमर के नीचे चाकू लगा। जाते जाते हमलावर युवक एक कर्मचारी महावीर के हाथ में चाकू मार कर भागे। घटना दुकान के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement