26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature हर तरफ फिजां में चढ़ आया बसंती परवाज

हर तरफ फिजां में चढ़ आया बसंती परवाज

nadisnana
फोटो अखिलेश कुमार

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

सूरज की किरन
बनी कहार
फूलों के डोले
में आयी बहार
पेड़ों की डाली
पंछियों की कतार
चहचहाहट से
स्वागत को तैयार
कहीं दूर कोयल
करती है रियाज
शहद से मीठी
सुमधुर आवाज
सरसों के खेत में
पलाश के फूलों में
टेसू के नारंगी रंग में
हर तरफ फिजां में
चढ़ आया बसंती परवाज।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement