28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs भाजपा की दो टूकः नीतीश या उनकी पार्टी से भविष्य में गठबंधन...

भाजपा की दो टूकः नीतीश या उनकी पार्टी से भविष्य में गठबंधन नहीं

tawade
भाजपा के बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे राज्य कार्यकारी समिति को सम्बोधित करते हुए। फोटो सोशल मीडिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें कहा गया है कि वह भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “यह उस पार्टी (भाजपा) का फैसला है। हमें उनके फैसलों से क्या लेना-देना?

भाजपा के करीबी सूत्रों ने कहा कि पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के समापन के दिन घोषणा की कि पार्टी नीतीश या उनकी पार्टी के साथ फिर से गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में भाजपा से गठबंधन तोड़ा था।

“पीएम मोदी ने इस तथ्य के बावजूद नीतीश कुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर सम्मानित किया कि उनकी पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनावों में कम सीटें मिली थीं। यह पीएम मोदी ही थे जिन्होंने नीतीश को एक और कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करने का मौका दिया।

untitled

इसके बावजूद नीतीश ने भाजपा को धोखा दिया और 2020 के विधानसभा चुनावों में एनडीए के पक्ष में जनादेश की अनदेखी कर राज्य में महागठबंधन सरकार बनाने के लिए राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों से हाथ मिला लिया।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव का समर्थन किया है। तडवे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की, जिन्होंने भी इसका समर्थन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन नहीं करने का फैसला पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है। राज्य कार्यकारिणी समिति को भी यही बताया गया था।
जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने भाजपा के राजनीतिक संकल्प पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा, हमारे नेता नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रमुख सदस्यों के साथ काफी विचार-विमर्श के बाद भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ हाथ मिलाने की अफवाह भगवा पार्टी द्वारा लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई गई है।

 

Advertisement