26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News विजयवर्गीय क्षेत्रीय सभा का होली मिलन समारोह आयोजित

विजयवर्गीय क्षेत्रीय सभा का होली मिलन समारोह आयोजित

vijayvargiy

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। विजयवर्गीय क्षेत्रीय सभा विज्ञान नगर, तलवंडी, महावीर नगर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एम. बी. इंटरनेशनल स्कूल, महावीर नगर III, कोटा में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वैश्य समाज के अध्यक्ष दिनेश विजय (मां भारती) द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
क्षेत्रीय सभा के बालक बालिकाओं (आयु 15 वर्ष ) ने अपनी प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, भजन, कविता कॉमेडी आदि प्रस्तुति दी। जिन बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी उनका स्थानीय सभा की ओर से पारितोषिक किया गया।
दिनेश विजय, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण विजय (मांगरोल) एवं वर्तमान अध्यक्ष बृजमोहन विजय ने अपने संबोधन दिए।
क्षेत्रीय सभा के होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन विजय, जगदीश विजय, पूर्व महापौर महेश विजय, सीएसके विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र विजय, नरेश विजय, कपिल विजय उपस्थित रहे।

Advertisement