26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News शहर में डूबने से दो लोगों की मौत

शहर में डूबने से दो लोगों की मौत

whatsapp image 2023 03 12 at 20.46.04

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। निगम की रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे के (4 से 5 के बीच) अंदर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। दोनों की उम्र 40 से 45 के बीच है। पहला हादसा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। मोहनलाल सुखाड़िया कॉलोनी के पास बायीं मुख्य नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर निगम गोताखोर में मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकाला। निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि शव 24 घंटे पुराना है। दूसरी घटना किशोर सागर तालाब की है। जैन दिवाकर हॉस्पिटल के पास से अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर निगम गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हुलिए से मंदबुद्धि अवस्था मे बताया जा रहा है।

Advertisement