33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News जय बाईसा राज राजपुताना संस्था ने दशहरा मैदान में दुकान उपलब्ध कराने...

जय बाईसा राज राजपुताना संस्था ने दशहरा मैदान में दुकान उपलब्ध कराने के लिए दिए ज्ञापन

00

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। जय बाईसा राज राजपुताना संस्था की संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत के नेतृत्व में महिला प्रतिनधि मण्डल ने जिला कलेक्टर ओपी बुनकर के कार्यालय पर उनके नही मिलने पर एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल के नाम और कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा के नाम ज्ञापन दिया और कोटा दक्षिण आयुक्त अम्बालाल मीणा एवं कोटा उत्तर आयुक्त अरुण भार्गव को भी महिलाओ की मांग बताई और ज्ञापन सौंपा। महिलाओ ने सांसद ओम बिरला के नाम ज्ञापन उनके कार्यालय पर जाकर सौपा। उन्होंने आत्मनिर्भर बनाने के लिए शहर की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने ,महिला रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत अपने रोजगार को आम जन तक पहुंचाने के लिए दशहरे ग्राउंड में निशुल्क जगह उपलब्ध करवाने की मांग की। ताकि महिलाऐं सप्ताह मे एक दिन (रविवार)को अपनी दुकान लगा सकें। हेमलता सिंह गहलोत ने बताया कि कोरोना के बाद से कई परिवारों में घर को चलाने वाले अब उनके साथ नहीं है। पूरे घर परिवार और बच्चो की जिम्मेदारी महिलाओ पर आ गई है। महिलाओं में हुनर है उनके हुनर को एक पहचान मिले इसके लिए सप्ताह में एक दिन रविवार को कोटा के दशहरे ग्राउंड मे महिलाओं को अपनी दुकाने लगाने ओर कोटा नगर निगम दक्षिण एव कोटा उत्तर को अनुमति प्रदान करने के निर्देश दे। महिलाओं ने कहा ये मुहिम जारी रहेगी।

000
विधायक संदीप शर्मा जी ने सभी महिलाओ को आश्वासन देते हुए कहा कि वो प्रयास करेंगे और कोटा जिला कलेक्टर को पत्र भेजेंगे। ज्ञापन देने पहुची महिलाओ में हेमलता हाड़ा जय बाईसा राज की (सचिव) निर्मला सिसौदिया जिला अध्य्क्ष,दुर्गेश कँवर सिसौदिया जिला महामंत्री,सुनीता राणावत दक्षिण महासचिव,नीतू सिंह चौहान दक्षिण सचिव,गायत्री राठौड़ उत्तर महासचिव ,संघ सहायता समहू से सपना प्ररजाप्रति,रीना कुमारी, रितु कुमारी,सुशीला चौहान,अनिता गौड़ आदि मौजूद रही है।

Advertisement