34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News आदिवासी विकास परिषद का संभागीय सम्मेलन कोटा में हुआ आयोजित

आदिवासी विकास परिषद का संभागीय सम्मेलन कोटा में हुआ आयोजित

whatsapp image 2023 03 13 at 19.06.32

-सावन कुमार टांक-

कोटा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का संभागीय सम्मेलन मीणा छात्रावास छत्तरपुर कोटा में संपन्न हुआ।
समारोह में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के सी गुमरिया ने राजस्थान में आरक्षण 2 प्रतिशत बढ़ाने की मांग रखी जिसके लिए 2 अप्रैल को जयपुर में विशाल रैली करने का निर्णय लिया। भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने जनसंख्या अनुपात के आधार पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए राजनीतिक दलो से मांग की है। पीपल्दा विधायक राम नारायण मीना ने कहा कि आपस की टांग खींचने के बजाय सभी समाज बंधुओं को ताकत दिखानी चाहिए। सम्मलेन में संभागीय अध्यक्ष राम स्वरूप मीना, उप महापौर पवन मीना, जे सी सोमावत, पूर्व जिला प्रमुख भरत मीना, डाक्टर आरती मीना, चन्द्रबेल मीना, धन पाल मीना, ख्याली राम मीना, गजानन्द जियाहेडिं, चम्पा वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल झारवाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में समाज की विविध क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया।

Advertisement