29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota Railway रेलवे चिकित्सालय में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रेलवे चिकित्सालय में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

whatsapp image 2023 03 18 at 20.27.59

-सावन कुमार टांक-

कोटा । मंडल के अधिकारियों हेतु मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. पंडा की अध्यक्षता में दिनांक 18 मार्च, 2023 को आईसोलेशन वार्ड (एसबीएफविल्डिंग) में प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि समस्त अधिकारियों का वर्ष में एक बार रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 40 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के अधिकारियों स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। इसी क्रम में 11 मार्च को मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर की अध्यक्षता में 55 अधिकारियों का चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जाँच की गई एवं 18 मार्च को शेष 22 अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से किया गया । इसमे Height, Weight, Blood Pressure, ईसीजी, रक्त जांच, नाक, कान, गला, आंख एवं दांत आदि समस्त परीक्षण किये गये।

Advertisement