28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway ट्रेन में छात्रा का छूटा बैग वापस दिलाया

ट्रेन में छात्रा का छूटा बैग वापस दिलाया

whatsapp image 2023 03 20 at 12.36.45

 

कोटा । गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली से सोगरिया इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन से वातानुकूलित थ्री टियर के बी-01 कोच के सीट संख्या 46 पर सोगरिया तक यात्रा कर रही एलन की 22 वर्षीय छात्रा तनु श्री का बैग, सवाई माधोपुर तक सीट संख्या 41 से 45 पर यात्रा कर रहे सहयात्री ( 5 लोगो का परिवार) गलतीवश लेकर उतर गये । जिसमे उसके आवश्यक समान थे । छात्रा को अपने बैग ना होने का आभास होने पर रेल मदद पर बैग वापसी हेतु सहायता मांगी । जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए कोटा रेल प्रसाशन ने उसके सहयात्री से सम्पर्क कर सवाई माधोपुर में छात्रा का बैग प्राप्त किया । जिसे उपस्टेशन अधीक्षक वाणिज्य कोटा महेश राठौर ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के टिकट परीक्षक के माध्यम से वापस कोटा मंगवाकर सोमवार, 19 मार्च कोटा स्टेशन पर तैनात आनड्यूटी उपस्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) पी. एन. गुप्ता ने पुष्टि कर यात्री को सुपुर्द किया । छात्रा ने रेलवे की कार्यप्रणाली की प्रसंशा की और इस कार्य के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया।

Advertisement