24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गुरू सेवा संघ परिवार ने किए परोपकारी कार्य

गुरू सेवा संघ परिवार ने किए परोपकारी कार्य

img 20230320 wa0114

कोटा। गुरू सेवा संघ परिवार रिद्धी सिद्धी नगर के तत्वावधान में गत दिवस पारिवारिक सामाजिक व परोपकार के कार्यक्रमों एवं होली मिलन के तहत कम्बल वितरण, गौ माता को चारा एवं एमबीएस अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इन आयोजनों में मुख्य अतिथि सकल समाज समिति के परम संरक्षक राजमल पाटोदी रहे।विशिष्ठ अतिथि प्रकाश जैन बज रहे। परिवार के राकेश पाटोदी ने बताया कि परिवार के नरेश जैन वेद,रितेश सेठी,वीरेंद्र पांड्या,पार्षद मनोज जैन टोंग्या,विकास अजमेरा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। महामंत्री पंकज खटोड़,कोषाध्यक्ष जितेंद्र लुहाड़िया,अशोक सांवला,राजेंद्र गोधा,पदम बरला,प्रकाश जैन मेहरू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

img 20230320 wa0115

Advertisement