26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News कोटा रेंज में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

कोटा रेंज में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

whatsapp image 2023 03 26 at 21.17.32

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा रेंज में पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन संचालित कर देर रात से लेकर अलसुबह तक दबोचे 963 बदमाश। धारा 302-307 के साथ टॉप क्रिमिनल्स, हॉर्डकोर अपराधी और बदमाशों की धरपकड़ की. पूरे रेंज में 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की 364 टीमों का गठन किया गया । बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोटा रेंज के सभी जिलों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने 997 स्थानों पर दबिश देकर एक ही दिन में 984 हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्यवाही से बदमाशों में हड़कंप मच गया। इस अभियान में 3150 पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल थे।

whatsapp image 2023 03 26 at 21.19.09
कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोटा रेंज के कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बून्दी, बारां, झालावाड, में बदमाशों की धरपकड की गई। कोटा शहर में 112 स्थानों पर दबिश देकर 224 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें से 179 आरोपियों को 107, 151 में गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में 3, 3 / 25 में 4, 4 / 25 आर्म्स एक्ट में 24, आबकारी एक्ट में 11 व जुआ व सट्टा में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोटा ग्रामीण में 160, बूंदी जिले में 234, बारां जिले में 221 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement