28 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेज जनों ने कराया ताकत का अहसास

राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेज जनों ने कराया ताकत का अहसास

whatsapp image 2023 08 21 at 08.45.24

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

कोटा। रविवार 20 अगस्त को स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर, सद्भावना दिवस पर कांग्रेस के नेताओं ने आम जनता के बीच जाकर अपनी भावनाएं प्रकट की और संभावनाएं टटोली। खासकर उन राज्यों में जिन राज्यों में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने राजीव गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और पार्टी हाई कमान को अपनी राजनीतिक ताकत और जन समर्थन का एहसास कराने की कोशिश की। यह कोशिश इसलिए की क्योंकि राजस्थान में कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया के तहत प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी ढूंढ रही है और इसके लिए पार्टी सर्वे करा रही है।
कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी सर्वे में अपने आप को मजबूत बताने के लिए अनेक प्रकार के जतन करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन आ गया और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने राजीव गांधी का जन्मदिन का अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए खूब इस्तेमाल किया।
राजस्थान में राजीव गांधी के जन्मदिन पर जनता के बीच आकर्षण का केंद्र बूंदी जिले का केशवराय पाटन में रहा जहां टिकट के दावेदार डॉ डीके मेघवाल की राजीव गांधी सद्भावना यात्रा में, राहुल गांधी के हमशक्ल मेरठ निवासी मोहम्मद फैजल चौधरी मौजूद रहे। फैजल चौधरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ं में सुर्ख़ियों में आए थे तब मीडिया के भीतर चर्चा हुई थी कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।
डॉ डीके मेघवाल के द्वारा आयोजित सद्भावना यात्रा में केशोरायपाटन के सैकड़ों लोग शामिल हुए जिन्होंने राजीव गांधी अमर रहे के नारों से केशव राय पाटन विधानसभा क्षेत्र को गुंजा दिया। डॉ डीके मेघवाल केशवरायपाटन क्षेत्र में बचपन से ही समाज सेवा कर रहे हैं और अब वह कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी हैं। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद डॉ डीके मेघवाल ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र केशवरायपाटन समाज सेवा करना शुरू किया जिसके कारण वह चर्चा में हैं।

देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

Advertisement