29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सर्व हिन्दू समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर अनिश्चितकालीन धरना

सर्व हिन्दू समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर अनिश्चितकालीन धरना

whatsapp image 2023 08 25 at 16.41.22

कोटा । सर्व हिन्दू समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर कलेक्ट्रेट पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा ।
प्रवक्ता पवन पारीक ने बताया की धरने को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् प्रांत सेवा प्रमुख देवलाल गुर्जर ने कहा कि यह धरना अनिश्चितकाल के लिए है जब तक प्रशासन हमारी मांगे पूरी नहीं करता तब तक यह धरना जारी रहेगा।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते इस्लामी जिहादी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों का संरक्षण किया जा रहा है फिर चाहे वह लैंड जिहाद रूपी शॉपिंग सेंटर का अतिक्रमण हो या फिर लव जिहाद रूपी कुहाङी थाने का हिंदू नाबालिक बालिका का मामला हो जिसमें पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी करना तो दूर बल्कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस मामले को दबा दिया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा सह प्रमुख रामचरण लोधा ने कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण में इतनी डूब चुकी है कि इसका अंत निश्चित है उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम पूरी ईमानदारी से नहीं कर रहा इस सरकार मे हिन्दु समाज को दबाया जा रहा है ।
धरने को सर्व हिन्दु समाज संघर्ष समिति के नेता खंडेलवाल , विभाग संपर्क प्रमुख रौनक आनन्द , धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
संचालन विहिप के सह मंत्री राजु सुमन ने किया ।
धरने पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री एडवोकेट मोहन मालव ने आभार व्यक्त किया।
धरने में सनातन धर्म अखाड़ा समित के संभाग अध्यक्ष राधावल्लभ शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश मीणा , प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव , बजरंग दल महानगर संयोजक चैतन नेकाडी , सहसंयोजक नरेश मीणा , विरेन्द्र सिंह भानावत , ब्रजेश शर्मा ,विजय सेन , कैलाश शर्मा , अनिल झांझोट , राकेश नायक , सुरेश मेेहरा , एड नन्दकिशोर , यतिन नारायण , एड अनिता शर्मा , पुरुषोतम दाधीच , ओम बैरवा , राजकुमार लड्डा , जय नारायण गुर्जर , नरेश प्रजापति , जितेन्द्र मेहरा , आशीष शर्मा , योगेश बत्रा , वैभव शर्मा , जय सिंह चौहान, रमेश राठौर, सत्तू मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement